April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

देहरादून के रिलायंस ज्वेलरी में 20 करोड़ के हीरे और सोना लूट कांड के बदमाश वैशाली से गिरफ्तार

देहरादून के रिलायंस ज्वेलरी में 20 करोड़ के हीरे और सोना लूट कांड के बदमाश वैशाली से गिरफ्तार

रिपोर्ट :प्रभंजन कुमार, वैशाली बिहार 

हाजीपुर(वैशाली) उत्तराखंड के देहरादून में रिलायंस ज्वेलरी से दिनदहाड़े 20 करोड़ रुपए के हीरे और सोने के आभूषण लूट लिए गए थे। लूट की पुरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। जिसके वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि बदमाश हथियार लिए बैग में आभूषण भर रहे हैं। लोग डरे-सहमे फर्श पर बैठे हुए हैं। सिर्फ 32 मिनट में आरोपियों ने 20 करोड़ के माल को साफ कर दिया। उन 32 मिनट में शोरूम के अंदर क्या-क्या हुआ।बैग भर जाने के बाद वो सोना कहां रखने लगे। इन ममाले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के देहरादून में अपराधियों के द्वारा 20 करोड़ के हीरा और सोना लूट का कनेक्शन वैशाली जिले से जुड़ गया है। वैशाली जिले में देहरादून पुलिस एवं वैशाली पुलिस के सहयोग से दो अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। एक अपराधी विशाल कुमार है जो सराय थाना क्षेत्र के मझौली का रहने वाला है। वहीं दूसरा अपराधी अमृत कुमार है जो बिदुपुर का रहने बाला है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार विशाल के मोबाइल पर लूट का लगभग डेढ़ करोड़ से ज्यादा रुपए भेजा गया हैं।जो विशाल के जीजा प्रिंस के द्वारा यह ट्रांजैक्शन किया गया है। सूत्रों की मानें तो विशाल के जीजा प्रिंस पुरे लुट कांड में शामिल हैं और लुट का पैसा विशाल के एकाउंट पर भेजा है। इसके बाद उत्तराखंड से एसटीएफ की टीम भी वैशाली में आकर कई दिनों से देहरादून में हुई लूट मामले को खंगाल रही थी। इसी बीच देहरादून पुलिस को अपराधी हांथ लग गए । बता दे कि, यह पूरा मामला 9 नवंबर को रिलायंस के शोरूम से अपराधियों ने 20 करोड़ के स्वर्ण आभूषण की लूट की

घटना को अंजाम दिया था। जिस पर देहरादून पुलिस लगातार जांच पड़ताल कर रही थी और पुलिस को वैशाली से इसका तार जुड़ता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद बिहार एसटीएफ एवं उत्तराखंड एसटीएफ ने संयुक्त रूप से करवाई किया है।9 नवंबर को उत्तराखंड अपना 23वां गठन का वर्षगांठ मना रहा था इसी बीच पूरे उत्तराखंड में चहल-पहल धनतेरस की भी थी अपराधी आधे घंटे के अंदर पूरी लूटपाट की घटना को अंजाम दे दिया।उसी दिन वहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का कार्यक्रम था जिसको लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर थी। शोरूम के पुरूष कर्मचारी को रस्सी से बांधकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया जिसकी पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी वहां पर कैद हुई थी पुलिस सुत्र के मुताबिक शोरूम में महिला कर्मियों से हीरे और सोना के आभूषण बैग में अपराधीयों ने भरवाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.