April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

समसपुरा में अष्टयाम यज्ञ के लिए निकली भव्य कलश यात्रा

समसपुरा में अष्टयाम यज्ञ के लिए निकली भव्य कलश यात्रा

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

वैशाली। महुआ ,प्रखंड क्षेत्र के समसपुरा गांव स्थित काली स्थान पर 24 घंटे के अखंड अष्टयाम यज्ञ हेतु भव्य कलश यात्रा निकली गई ।यह कलश यात्रा छठ पोखर से पवित्र गंगा जल लेकर गांव के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में नर नारी भगवान का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे ।यह अष्टयाम यज्ञ लोक आस्था के महापर्व छठ के शुभ अवसर पर काली स्थान के प्रांगण में आयोजित की गई है। यह शुक्रवार के दोपहर से आरंभ होकर शनिवार को पूर्णाहुति होगी और रात्रि में विवाह कीर्तन का आयोजन किया गया है। इस यज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में पैक्स अध्यक्ष अजब लाल राय, रोहित कुमार ,शिव सागर राय ,अरुण कुमार राय सभी अपने अपने अर्धांगिनी के साथ थे। इस मौके पर यज्ञ समिति के हरिनाथ राय, राम नाथ राय,अर्जुन कुमार ने बताया कि क्षेत्र के कीर्तन मंडली द्वारा यज्ञ में महामंत्र का उच्चारण होगा। ग्रामीणों के सहयोग से अष्टयाम यज्ञ आयोजित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.