April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अस्ताचलगामी सूर्य का पहला अर्घ्य आज

अस्ताचलगामी सूर्य का पहला अर्घ्य आज

रिपोर्ट :आदित्य कुमार सिंह, जीरादेई सिवान 
जीरादेई:- प्रखंड के जामापुर काली स्थान छठ घाट पर रविवार की संध्या छठ व्रती द्वारा अस्ता चल गामी सूर्य का अर्घ दिया जाएगा जिसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है जामापुर निवासी समाज सेवी चन्द्रमा सिंह ने बताया की रविवार को भगवान भास्कर का संध्या अर्घ एवं सोमवार को उदयमान सूर्य का अर्घ समर्पित किया जायेगा.समाज सेवी ने बताया की सूर्य उपासना के पर्व छठ में व्रतियों का उत्साह चरम पर है। रविवार की शाम बाजा गाजा के साथ छठ व्रतियां और श्रद्धालु छठ घाटों पर पहुंच कर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे । शाम तीन बजे से ही घाटों में भक्तों का आना शुरू हो जायेगा ।

छठी मैया के गीतों की गूंज

जामापुर, जीरादेई बाजार मे लगातार तीन दिनों से छठ माँ के गीतों से पूरा बाजार भक्ति मय हुआ है वही दूसरी और सामान की खरीदारी के लिए लोगो का हुजूम उमर रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.