समाज सेवी मिंटू सिंह ने किया छठ महापर्व के अवसर पर उपहार वितरण।
समाज सेवी मिंटू सिंह ने किया छठ महापर्व के अवसर पर उपहार वितरण।
रिपोर्ट नागेन्द्र कुमार/ सुधीर मालाकार।
वैशाली !पातेपुर प्रखण्ड क्षेत्र में दीक्षा ग्रुप के निदेशक सह समाजसेवी अमित कुमार उर्फ मिन्टू सिंह ने छठ महापर्व के अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बीच आर्थिक के साथ उपहार देकर सम्मानित किया।
उपहार पाकर महिला पुरुष ने उन्हें धन्यवाद दिया ।इस अवसर पर पूर्व मुखिया महेश्वर सिंह,गोपाल रथ मालिक महेश राय ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष दयानंद सिंह,धर्मेंद्र सिंह,गौरव कुमार,सुबोध मिश्रा समेत लोग मौजूद थे । पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर अमित कुमार उर्फ मिन्टू सिंह ने बताया कि यह कोई पहला कार्यक्रम नही है, इससे पहले भी सैकड़ों गरीब लोगों जिनकी बेटी की शादी आर्थिक तंगी के कारण परेशानी है या वैसे बीमार लोगों को जिनको पैसे के अभाव में इलाज में दिक्कत है ,मदद करता रहा हूं ।इसमें हमे आनंद मिलता है । कार्यक्रम में उपस्थित जनता जनार्दन ने गरीबों के मदद करने के लिए मिंटू सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें आजीवन सुखी रहने का आशीर्वाद दिया ।
