40 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
40 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
रिपोर्ट :आदित्य कुमार सिंह, सिवान
दरौली/सिवान-थानाक्षेत्र के मुजवनिया गांव से स्थानीय पुलिस के द्वार 40 लीटर देसी शराब के साथ एक 32 वर्षीय शराब व्यवसायी राजेश साहनी , पिता स्व० नागा साहनी को गिरफ्तार किया गया है । पूछे जाने पर थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि गुरुवार को विशेष छामापारी अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर एसआई रवि कुमार और एसआई विकास कुमार ने अपने दलबल के साथ मुजवनिया गांव निवासी राजेश साहनी के घर पर छापामारी किया गया । जिसमें 40 लीटर देशी शराब बरामद किया गया ।
शराब के साथ पुलिस ने राजेश साहनी को गिरफ्तार कर लिया। वही शुक्रवार को राजेश साहनी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
