♦ सोनपुर में गूंजा मजदूर एकता का नारा: ECREU ने मनाया अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस ♦
♦ सोनपुर में गूंजा मजदूर एकता का नारा: ECREU ने मनाया अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस ♦
सोनपुर, 1 मई 2026: ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाईज यूनियन ने अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर डमो शेड, सोनपुर रेलवे स्टेशन के पास जागरूकता अभियान चलाकर केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ हुंकार भरी।
➤ कार्यक्रम की शुरुआत:मंडल संयुक्त सचिव अजय कुमार साह के नेतृत्व में सभा का संचालन हुआ। मंडल मंत्री संदीप पासवान ने कर्मचारियों को संबोधित किया।
➤ इतिहास की याद: संदीप पासवान ने बताया कि 1 मई 1886 को अमेरिका के शिकागो में 8 घंटे काम की मांग पर हड़ताल के दौरान कई मजदूर शहीद हुए थे। उन्हीं की याद में हर साल मजदूर दिवस मनाया जाता है। भारत में इसकी शुरुआत 1923 में मद्रास से हुई।
➤ सरकार पर हमला:पासवान ने कहा कि आज मजदूरों की स्थिति दयनीय है। ठेका मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी तक नहीं मिल रही। रेलवे पर निजीकरण थोपा जा रहा है। पहले NPS और अब UPS लाद दिया गया। “केंद्र सरकार मजदूरों के हित में नई श्रम नीति को वापस ले”, उन्होंने मांग की।
➤ जोरदार नारेबाजी: सभा में सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ खूब नारे लगे। ECREU के डिविजनल सेक्रेटरी संदीप पासवान ने NPS-UPS हटाकर OPS लागू करने की मांग की। बोले- “हमें OPS से कम कुछ भी मंजूर नहीं। पूरे देश में एक ही पेंशन प्रणाली होनी चाहिए।”
➤ 4 श्रम कानून पर सवाल:पासवान ने कहा कि पूंजीवाद और उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए 29 श्रम कानूनों को बदलकर 4 नए श्रम कानून बना दिए गए। 1924 से लागू रेल बजट को 2016 में बंद कर दिया गया। सरकार पार्ट पार्ट में रेलवे को निजीकरण की तरफ धकेल रही है।
➤ कर्मचारियों का दर्द: मंडल सचिव ने कहा कि रेलवे में कर्मचारियों की भारी कमी है। अत्यधिक कार्य के बोझ से कर्मी रन-ओवर हो रहे हैं। 25/2/2026 को सोनपुर मंडल के गड़हरा PWI सेक्शन में इंजीनियरिंग स्टाफ ट्रेन से कटकर शहीद हो गए। मांग की कि रेल लाइन पर काम करने वाले सभी कर्मियों को जीवन रक्षक यंत्र और एक करोड़ का जीवन बीमा दिया जाए।
➤ ड्यूटी का हाल: पॉइंट्स मैन, गेटमैन 12 घंटे और सिग्नल आर्टिजन स्टाफ 24 घंटे ड्यूटी कर रहे हैं। ड्यूटी रोस्टर ही नहीं है। BOS के अनुसार भर्ती होनी चाहिए।
➤ मौजूद लोग: कार्यक्रम में अजय कुमार साह, अमित कुमार रंजन, एस.एन.गर्ग, अखिलेश कुमार, मो.शमशेर आलम , रंजीत कुमार, संजीव कुमार, कमलेश पटेल, मिथिलेश कुमार, आदर्श कुमारी, पवन कुमार, रमेश कुमार, अजीत कुमार, पप्पु कुमारी,* सुरेन्द्र कुमार, वकील साह, नागेंद्र कुमार, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
꧁༺༻꧂
रिपोर्ट: नसीम रब्बानी
NR INDIA NEWS
꧁༺༻꧂
© 2026 NR INDIA NEWS
