March 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

फुलवरिया पेट्रोल पंप लूट कांड में 24 घंटे के अंदर पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

फुलवरिया पेट्रोल पंप लूट कांड में 24 घंटे के अंदर पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार

वैशाली !महुआ, थाना क्षेत्र के महुआ हाजीपुर पथ स्थित फुलवरिया पेट्रोल पंप से बीते 22 नवंबर के अहले सुबह 3 अपराध कर्मियों द्वारा सवा लाख की लूट को अंजाम दिया गया था ।बढ़ते अपराधी घटना को देखते हुए वैशाली पुलिस कप्तान ने महुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक पुलिस बल का गठन किया, जिसने बड़ी सफलता अर्जित करते हुए लूट कांड में शामिल तीनों अपराधियों सहित नगदी ,देसी कट्टा ,चाकू एवम अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किया है। गिरफ्तार अपराध कमी में विशाल कुमार पिता अरविंद राय, मानपुर, अमन कुमार पिता नागेंद्र सिंह, फुलवरिया, निखिल कुमार पिता उपेंद्र कुमार सिंह, फुलवरिया सभी महुआ थाना जिला वैशाली के निवासी हैं। जो सामग्री बरामद हुई उसमें देसी कट्टा एक ,जिंदा कारतूस एक, लूटा हुआ नगद में बरामद 14,650,एक चाकू, एक मोबाइल शामिल है । बताते चले कि विगत 22 नवंबर की सुबह महुआ थाना अंतर्गत फुलवरिया स्थित पेट्रोल कमी से अज्ञात अपराध कर्मियों द्वारा हथियार बल दिखाकर करीब सवा लाख रुपए लूटने घटना का अंजाम दिया गया था, जिसे महुआ थाना कांड संख्या 746/ 23 जिसमें धारा 394 दर्ज की गई थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.