April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

१३४ वी पुण्य तिथि पर श्रद्धा पूर्वक याद किए गए ज्योतिबा फुले।

१३४ वी पुण्य तिथि पर श्रद्धा पूर्वक याद किए गए ज्योतिबा फुले।

रिपोर्ट :सुधीर मालाकार, महुआ वैशाली

वैशाली! महुआ, प्रखंड क्षेत्र के समसपुरा ग्राम में ज्योति राव फुले परिषद ,वैशाली के तत्वाधान १९ वी सदी के महान समाज सुधारक, नारी शिक्षा के जन्मदाता महात्मा ज्योतिबा फुले की 134 वी पुण्यतिथि समारोह का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम के अध्यक्षता संगठन प्रदेश कोषाध्यक्ष सुधीर मालाकार ने की। इस मौके पर वक्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए हुए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया ।उपस्थित लोगों ने महात्मा ज्योतिबा फुले एवं भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित करने की मांग की ।इस अवसर पर रश्मि प्रिया , स्वाती सलोनी, प्रेम शरण ,पशुपतिनाथ मालाकार ,दयाल शरण ,आयुषी ,देवानंद मालाकार,आकाश कुमार , धर्मजीत कुमार उर्फ सोनू ,विजय नंदनी ,निशा सहित अन्य लोगों उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.