हाजीपुर की सेवा आजीवन करता रहूंगा :पशुपति पारस ।
हाजीपुर की सेवा आजीवन करता रहूंगा :पशुपति पारस ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
वैशाली !हाजीपुर ,राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की स्थापना दिवस हाजीपुर के अक्षयवट राय स्टेडियम में धूमधाम से मनाया गया । समारोह के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस थे ।उन्होंने हाजीपुर की जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जब तक हमारी सांसे चलती रहेगी ,तब तक हम हाजीपुर के लोगों के हर सुख दुख में भाग लेते रहेंगे। उन्होंने अपने पार्टी के 24 वे स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं ,नेताओं को बधाई दी और कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में हमारी पार्टी एनडीए के साथ मजबूती के साथ खड़ी है और आगे भी रहेगी। देश को एक कुशल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में मिला है ,उनके नेतृत्व में देश सुरक्षित है, वैसे स्थिति में हम लोग मजबूती के साथ पुनः जनता के बीच जाएंगे और जनता के आशीर्वाद से एक बार हाजीपुर का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा ।समारोह की अध्यक्षता समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज जबकि संचालन घनश्याम दहा ने की। इस मौके पर पार्टी के सांसद ,विधायक, विधान पार्षद ,वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
