April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जलमीनार के पाइप फूटने से रोज हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद-

जलमीनार के पाइप फूटने से रोज हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद-
सुधि लेने वाला कोई नहीं-
नयागांव(सारण)
सोनपुर प्रखंड अंतर्गत नयागांव पंचायत के गोगल सिंह इंटर कॉलेज के मैदान में बने जलमीनार का पाइप नयागांव बाजार स्थित राजेन्द्र द्वार के पास फुट गया है जो अभिकर्ता एवं इससे संबंधित कर्मी के लापरवाही के कारण यहाँ ग्रामीण क्षेत्रों में परेशानी का सबब बना हुआ है।लगभग एक माह से उपर यहां प्रत्येक दिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है इसे लेकर छपरा पटना मुख्य मार्ग एनएच 19 से सटे दरियापुर रेल चक्का जाने वाले सड़क पर लगातार जलमीनार का पानी बह रहा है जिसके कारण कई गांव के लोगों के अलावे राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन इतने दिनों बाद भी phed के कोई भी अधिकारी या देख रेख करने वाले कर्मी इसकी सुधि लेने नही पहुंचा है इसे लेकर धीरे-धीरे ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.