April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पूर्व नगर मण्डल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लु के नेतृत्व मे अंग-वस्त्र एवं माला से सम्मानित किया गया।

पूर्व नगर मण्डल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लु के नेतृत्व मे अंग-वस्त्र एवं माला से सम्मानित किया गया।

भाजपा बिहार प्रदेश द्वारा पूर्व जिला उपाध्यक्ष लालबाबु कुशवाहा को सिवान जिला प्रभारी एवं भाजपा युवा मोर्चा सिवान जिला के पूर्व प्रभारी डॉ. आशुतोष कुमार रितेश को भाजपा युवा मोर्चा में सह क्षेत्रीय प्रभारी का दायित्व मिलने पर आज बाबा हरिहरनाथ मंदिर के प्रांगण मे पूर्व नगर मण्डल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लु के नेतृत्व मे अंग-वस्त्र एवं माला से सम्मानित किया गया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओ के द्वारा मिठाई खिलाकर हर्ष ब्यक्त किया किया गया। पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लु ने कहा की सोनपुर के लाल लालबाबु कुशवाहा एवं डॉ. आशुतोष कुमार रितेश जी पर भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है उसके लिये सोनपुर भाजपा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री सम्राट चौधरी जी, संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया जी एवं सभी शीर्ष नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता है।

लालबाबु कुशवाहा एवं डॉ आशुतोष कुमार रितेश जी पुरी निष्ठा ईमानदारी और समर्पण से पार्टी के दायित्वयो का निर्वहन करेंगे।ऐसा सोनपुर भाजपा कार्यकर्ताओ क़ो पूर्ण विश्वास है। स्वागत करने वाले मे राष्ट्रीय प्रधान सचिव पंचायती वार्ड संघ सुनील कुमार सिंह, नमामिगंगे प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुनील दुबे, भाजपा नेता लालबाबु पटेल, भाजयुमो जिला प्रवक्ता संजीव कुमार सिंह, राजेश कुमार पप्पु, राजेश कुमार राज, सूर्याप्रकाश सिंह मुन्ना, अनिल सक्सेना, हर्षवर्धन, जयंत कुमार सिंह, अभिमन्यु कुमार सिंह टुनटुन, धीरज कुमार सिंह, दुर्गा दास, अमरनाथ जी, अभिषेक श्रीवास्तव, महादेव शाह, लक्मी शाह, शम्भूनाथ सिंह, दीनानाथ सिंह, नरेन्द्र सिंह इन सभी भाजपा कार्यकर्त्ता ने स्वागत किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.