April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कार्य स्थल पर महिलाएँ सहज और सुरक्षित महसूस करें इसके अनुरूप सभी लोगआचरण करें- प्रभारी सचिव

कार्य स्थल पर महिलाएँ सहज और सुरक्षित महसूस करें इसके अनुरूप सभी लोगआचरण करें- प्रभारी सचिव

रिपोर्ट प्रभंजन कुमार

हाजीपुर, प्रबंध निदेशक, महिला एवं बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार सह प्रभारी सचिव, वैशाली जिला श्रीमती वंदना प्रेयसी के द्वारा आज वैशाली समाहरणालय परिसर में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन किया गया। यह कार्यशाला कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न निवारण अधिनियम-2013 के अन्तर्गत स्थानीय समितियों के सदस्यों एवं जीविका दीदी के लिए रखा गया था। इस अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी-सह-अपर समाहर्त्ता श्री विनोद कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर, डीपीओ आईसीडीएस, डीपीएम जीविका, वैशाली जिला महिला विकास निगम के पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यशाल में उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए प्रभारी सचिव ने कहा कि अब बड़ी संख्या में महिलाएँ सेवा में आ रही हैं। सेवा केवल कार्यालय तक ही सीमित नही है बल्कि मनरेगा, आंगनवाड़ी, निर्माण कार्यों में इनकी भूमिका तेजी से बढ़ रही है। यह जरूरी है कि कार्य स्थल पर इनके लिए उचित वातावरण बने। इसके लिए कानूनी प्रावधान भी है। उन्होंने बताया कि कार्य स्थल पर बोलचाल की भाषा, बैठने का तरीका, आचार-व्यवहार सभी में आमूल-चूल परिवर्तन लाना होगा।

प्रभारी सचिव के द्वारा कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न और घरेलु हिंशा के लिए बनाये गये कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गयी और बताया गया कि इसके दायरे में आने पर नौकरी भी जा सकती है। यह पुरूषों का भी दायित्व है कि वे मर्यादित व्यवहार करें। उन्होंने घरेलू हिंसा रोकने के लिए या इसके संबंधित शिकायत दर्ज कराने के लिए टॉल फ्री नम्बर 181 पर डायल करने की बात कहीं और मामलों को जिला में बनाये गये वन स्टॉप सेन्टर पर जाकर बताने को कहा जहाँ से हर तरह की सहायता दी जा रही है। उन्होंने आहवान किया कि एक बेहतर माहौल बनाया जाय ताकि महिलाएँ ज्यादे से ज्यादे आगे आयें और अपनी भूमिका निभा सकें।

इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता ने बताया कि जिला, अनुंडल एवं प्रखंड स्तर पर सभी कार्यालय में महिलाओं के हितों को सर्वोपरि रखते हुए शिकायत सेल का गठन किया गया है। महिला विकास निगम की हाजीपुर इकाई द्वारा इस दिशा में काफी अच्छा कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.