April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पुलिस प्रशाशन द्वता बाबा बटेश्वर नाथ मंदिर में बाल विवाह को रोका गया।

     पुलिस प्रशाशन द्वता बाबा बटेश्वर नाथ मंदिर में बाल विवाह को रोका गया।

रिपोर्ट :नसीम रब्बानी,, वैशाली बिहार 

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत वैशाली जिले में शुक्रवार को बाबा बटेश्वर नाथ मंदिर में बाल विवाह को रोका गया। शुक्रवार की संध्या बाल विवाह होने के संबंध में सूचना मिली थी। तत्काल टीम का गठन किया गया। जिसमें पुलिस प्रशासन जिला बाल संरक्षण इकाई वैशाली एवं स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में विवाह स्थल पर पहुंचकर बाल विवाह को रोका गया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जस्टिस फॉर चिल्ड्रन कार्यक्रम के डायरेक्टर सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि जिला बाल संरक्षण इकाई वैशाली के टोल फ्री नंबर पर सूचना आई थी कि वैशाली जिले के देशरी प्रखंड में एक बाल विवाह हो रहा है। संस्था द्वारा तत्काल संयुक्त टीम का गठन किया गया तथा तत्काल कार्रवाई करते हुए देसरी और जंदाहा थाने की पुलिस ने संयुक्त अभियान में बाल विवाह को रोका। जिस बच्ची का बाल विवाह होने वाली थी उसकी उम्र 15 वर्ष थी। जो कक्षा 9 की छात्रा है। जबकि जिससे विवाह होनी थी उसकी उम्र 35 वर्ष थी। बाल विवाह रोकने में बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रवीण कुमार, सब इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार, बसंतपुर पंचायत के मुखिया अनूप लाल सिंह , चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्य अमरेश कुमार, गायत्री कुमारी,जस्टिस फॉर चिल्ड्रन कार्यक्रम के कार्यक्रम प्रबंधक अनिकेत राज, सामुदायिक कार्यकर्ता कन्हाई कुमार झा, ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा एक बच्चे के जिंदगि को बचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.