April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अस्पताल की समस्या दूर करने की मांग को लेकर रखा उपवास

अस्पताल की समस्या दूर करने की मांग को लेकर रखा उपवास
महुआ। रेणु सिंह
महुआ की विभिन्न समस्याओं से निजात की मांग को लेकर लोकतांत्रिक न्याय मंच के संयोजक द्वारा यहां प्रखंड कार्यालय परिसर पर 24 घंटे का उपवास रखा गया। यह उपवास शुक्रवार को शुरू हुआ जो शनिवार तक चलेगा।
प्रखंड परिहर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास बैठे मंच के संयोजक कुशेश्वर सिंह कुशवाहा व सदस्य कमल किशोर सिंह ने बताया कि यहां अनुमंडल अस्पताल में मरीज को आने वाली विभिन्न समस्याओं की निजात को लेकर उन्होंने 24 घंटे का उपवास रखा है। उनकी मांगों में यहां अनुमंडल अस्पताल में तमाम जरूरतमंद मरीजों को अल्ट्रासाउंड सेवा देने को सुनिश्चित करना, दांत के मरीजों के लिए एक्स-रे की व्यवस्था करना, गर्भवती महिलाओं के लिए सप्ताह के 6 दिन अल्ट्रासाउंड करने की व्यवस्था करना आदि शामिल है। उन्होंने यह भी बताया कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दी जाती है तो बे महीने के हर 15 तारीख को 24 घंटे का उपवास रखेंगे। इसके बाद भी अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो व्यापक आंदोलन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.