संतरे की आड़ में मंगाई गई विदेशी टेट्रा पैक शराब ट्रक सहित बरामद
संतरे की आड़ में मंगाई गई विदेशी टेट्रा पैक शराब ट्रक सहित बरामद
महुआ ताजपुर सड़क के छतवारा पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने ट्रक को किया जप्त
महुआ। रेणु सिंह
संतरे की आड़ में मंगाई गई विदेशी शराब को पुलिस ने ट्रक सहित बरामद कर लिया है। यह उपलब्धि गुरुवार की देर रात पुलिस ने महुआ ताजपुर सड़क के महुआ थाना अंतर्गत छतवारा पेट्रोल पंप के पास की।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मध निषेध पटना द्वारा दी गई थी कि शराब की खेप महुआ से होकर जा रही है। सूचना मिलते ही यहां थाना अध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना के नेतृत्व में नाकेबंदी कर छापेमारी शुरू की गई। इस बीच उक्त स्थान के पास पुलिस ने ट्रक सहित शराब को बरामद करने में सफलता पाई। वही शराब के साथ दो धंधेवाजों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष के अनुसार ट्रक पर कुल 2410 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। वही राजस्थान के गंगानगर सदर थाने के मुकेश कुमार बिश्नोई तथा मध्य प्रदेश राजापुर जिला के आगर मालवा थाना अंतर्गत आमला निवासी विक्रम सिंह मेघवाल को गिरफ्तार किया गया है। अंकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है पुलिस ने एक पिकअप को भी जप्त किया है।
