April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गोरौल रेलवे स्टेशन से उत्तर रेलवे ट्रैक पर एक बहुत बड़ा हादसा होते होते बच गया.

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।

बड़ा हादसा होने से बचा ।

गोरौल हाजीपुर – मजफ्फरपुर रेल खण्ड के गोरौल रेलवे स्टेशन से उत्तर रेलवे ट्रैक पर एक बहुत बड़ा हादसा होते होते बच गया.
रेलवे गुमटी नंबर 23 बंद था. इसी बीच एक पीकअप गाड़ी गुमटी के फाटक को तोड़ दिया.
जिसके कारण रेलवे गुमटी पर वाहनों की लम्बी कतार लग जाने के कारण जाम लग गयी. ट्रेन पास करने के बाबजूद 23 नंबर गेट को बंद ही रखा गया.
22 नंबर रेलवे गुमटी खोल दिया गया था. 23 नंबर से लोग अपने अपने वाहनों को लेकर 22 नंबर से निकल रहे थे.
इस रेल गुमटी को पार करने के लिये आपाधापी होने लगी.

इस दौरान हाजीपुर की ओर से एक मालगाड़ी का लाईन किलियर हो गया.
इसके बाबजूद लोग रेलवे गुमटी पर करने लगे.22 नंबर रेलवे गुमटी पर तैनात गुमटी मैंन ने गुमटी बंद करने का लाख प्रयास परन्तु, गुमटी बंद करने मे विफल रहा. इसी दौरान एक ट्रेक्टर गुमटी पार करने की कोशिस कर रहा था की ट्रेन का हल्का झटका लग गया और ट्रेक्टर के बगल से एक बाइक सवार निकलना चाहता था की उस ट्रेक्टर के झटके से रेलवे ट्रैक से करीब 20 फिट अलग जाकर गिरा.
बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन बाइक सवार बालबाल बच गया.
रेलवे गुमटी के पार सैकड़ो लोग जमा थे. किसी ने स्थानीय थाना को इसकी जानकारी दी जानकारी मिलते ही तत्काल थानाध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस जवानो के साथ पहुँचे तब 22 नंबर गुमटी से जाम हटायी गयी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.