April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालय शतरंज बालिका खेल प्रतियोगिता संपन्न।

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालय शतरंज बालिका खेल प्रतियोगिता संपन्न।
कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ,पटना के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन वैशाली द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालय शतरंज बालिका खेल प्रतियोगिता 2023- 24 आज राज्य संपोषित बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ,हाजीपुर में संपन्न हुआ। तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रतियोगिता के समापन समारोह के अवसर पर वैशाली विधायक माननीय सिद्धार्थ पटेल ने सभी चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आप सभी प्रतिभावान खिलाड़ी हैं, अपने-अपने जिला से चैंपियन बनकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता खेल रहे हैं और यहां से जो भी प्रतिभागी चयनित किए गए हैं उन्हें राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा । मेरी यही आशा और उम्मीद है कि आप सभी अपने राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने किया। राष्ट्रीय स्तर के लिए अंडर 14 ,अंडर 17 अंडर 19 में कुल 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया जो नेशनल स्तर पर प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगे। अंडर 14 में आद्या मुजफ्फरपुर गोल्ड मेडल, दृष्टि दिया प्रमाणिक किशनगंज सिल्वर, पालचिन जैन किशनगंज ,परी सिन्हा पटना को कांस्य पदक तथा शालिनी श्रीवास्तव पटना का चयन किया गया। वहीं अंडर 17 में श्वेता कुमारी पूर्णिया गोल्ड ,बागीसा आनंद पटना सिल्वर, मोनिका आनंद मधेपुरा ,श्रेया कुमारी बक्सर को कांस्य,तराशा कुमारी किशनगंज का चयन किया गया।अंडर-19 में भूमि गिरी सारण स्वर्ण पदक, ज्योति कुमारी किशनगंज सिल्वर पदक , जेबा प्रवीण दरभंगा , तन्नू कुमारी खगड़िया को कांस्य पदक एवं संपूर्णा दास किशनगंज का चयन किया गया। सभी सफल प्रतिभागियों को विधायक सिद्धार्थ पटेल ने मेभमेन्टो प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में ओवर ऑल किशनगंज को विनर ट्रॉफी तथा पटना को रनर ट्राफी दिया गया।शतरंज प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में नंदकिशोर श्रीवास्तव ,आशीष राज, राहुल कुमार, प्रियंका कुमारी ,कृति श्रीवास्तव ,रश्मि प्रिया ,दिलीप कुमार भगत, पल्लक सिंहा रहे। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में धीरज कुमार वर्मा, हरिशंकर प्रसाद श्रीवास्तव ,अमरेंद्र कुमार अमरेश, सुबोध कुमार चौधरी, प्रवीण कुमार, उमेश कुमार सिंह, धीरज कुमार, मधु रानी ,मथुरा प्रसाद ,कलीम आरफी,आशुतोष कुमार ,छोटेलाल ,अमित कुमार सिंह ,कार्यालय प्रभारी मुकेश कुमार एवं दुर्गेश नंदन जी का अहम योगदान रहा। इस अवसर पर राज्य संपोषित बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपेंद्र कुमार, संगीत शिक्षक मुकेश कुमार शर्मा, अरविंद शास्त्री, अशोक कुमार सिंह, ममता कुमारी सभी जिलों से आए हुए टीम मैनेजर, कोच एवं प्रतिभागी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में दिलीप कुमार भगत, वैशाली जिला शतरंज संघ के सचिव ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.