पातेपुर प्रखण्ड मुख्यालय पर प्रोफेसर लक्ष्मण यादव के समर्थन में लगे नारे
पातेपुर प्रखण्ड मुख्यालय पर प्रोफेसर लक्ष्मण यादव के समर्थन में लगे नारे
पातेपुर प्रखंड में आज प्रोफेसर लक्ष्मण यादव को दिल्ली युनिवर्सिटी से बेगैर कारण हटाये जाने के विरोध में प्रदर्शन हुए इस दौरान पूर्व जिला परिषद तारक चौधरी, समाजसेवी देवकुमार सहनी, जदयू नेता अशरफी सिंह, जदयू नेत्री मीरा देवी, राजद प्रखंड अध्यक्ष मकबूल अहमद अंसारी, राजद नेता प्रो जहीर साहब, समाजसेवी आनंद कुमार राय, भाकपा माले नेता उमेश राय, समाजसेवी रामू पासवान, समाजसेवी विरेंद्र कुमार, भारतीय मूल निवासी सांस्कृतिक मंच के प्रखंड अध्यक्ष सह पत्रकार शिव कुमार, समाजसेवी अभय पासवान, जितेंद्र यादव सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग और नेता मौजूद रहे . इस दौरान आक्रोश मार्च निकालकर दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रो लक्ष्मण यादव को वापस लेने की मांग भी की गई . साथ ही आरएसएस और बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई, सबका कहना था कि आरएसएस और बीजेपी गरीब और पिछड़े की आवाज को दबाना चाहती है, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे, उनका यह भी कहना था कि अगर प्रो लक्ष्मण यादव को दिल्ली यूनिवर्सिटी में वापस नहीं लिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा .
