April 29, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जन सुराज का एकमात्र उद्देश्य व्यवस्था परिवर्तन करना । (पातेपुर में जन सुराज प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन )

जन सुराज का एकमात्र उद्देश्य व्यवस्था परिवर्तन करना । (पातेपुर में जन सुराज प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन )

रिपोर्ट सुधीर मालाकार, वैशाली बिहार 

वैशाली ! पातेपुर ,जन सुराज वैशाली इकाई द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में संगठन कार्यालय का उद्घाटन प्रक्रिया चल रही है।जिले के पातेपुर प्रखंड मुख्यालय के फकीरचंद चौक पर जन सुराज प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन संगठन जिला उपाध्यक्ष व पूर्व जिला पार्षद आभा राय ने किया ।

उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता प्रखंड महिला सेल के अध्यक्ष संजू देवी एवं संचालन अभियान समिति के संयोजक प्रमुख के अवधेश पासवान ने की। इस मौके पर जिला सभापति लालदेव कुशवाहा ,जिला अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ,उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, अनुमंडल अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, संरक्षक चंद्रदेव सिंह ,राम नारायण सिंह, जिला प्रवक्ता सुधीर मालाकार ,हरेंद्र राय, जिला महासचिव राजदेव ठाकुर ,रमेश ठाकुर, नगर उपाध्यक्ष रवि रंजन , मुखिया प्रतिनिधि लक्ष्मी ठाकुर ,पप्पू कुशवाहा , तारा देवी सहित सैकड़ों की संख्या में महिला प्रतिनिधि उपस्थित थे। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि जन सुराज के प्रणेता प्रशांत किशोर जी का बिहार में पदयात्रा का एकमात्र उद्देश्य है गांव की हकीकत को जानना और उसे दूर करने के लिए व्यवस्था परिवर्तन करना है ।जब तक बिहार के युवाओं के बीच में रोजगार की व्यवस्था नहीं होती ,तब तक कोई भी सरकार शासन करने लायक नहीं है । बिहार के मतदाताओं को अपने बाल बच्चे के भविष्य को देखते हुए योग्य उम्मीदवारों का चयन करें ,ताकि बिहार का व्यवस्था परिवर्तन हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.