April 29, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कार्यकर्ता सम्मेलन सभा का आयोजन हाजीपुर जढ़ुआ स्थित गीता भवन में संपन्न हुआ

 

राजद के (पंचायती राज प्रकोष्ठ) कार्यकर्ता सम्मेलन सभा का आयोजन हाजीपुर जढ़ुआ स्थित गीता भवन में संपन्न हुआ,.

रिपोर्ट :नसी रब्बानी, वैशाली बिहार 

वैशाली : समारोह में राजद परिवार के दिग्गज नेता गण उपस्थित हुए, सम्मेलन सभा को दीप जलाकर उद्घाटन किया गया, सभा को संबोधन करते हुए राजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने कहा कि राजद पार्टी व माननीय लालू प्रसाद यादव पूरे भारत में सामाजिक न्याय की प्रथम पार्टी है, लालू जी का देन है कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लोग , विधान पार्षद, विधायक, राज्यसभा, लोकसभा, मंत्री इत्यादि ज्यादा से ज्यादा बनाने का काम किये, सबको जगाये, हिम्मत दी और बोलने का ताकत दिये और तेजस्वी जी लाखों युवा बेरोजगार को नौकरी देने का काम किये, और कर रहे हैं, दूसरी और राजद प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि बिहार में नौकरी व रोजगार की बहार है और सुशासन की सरकार है ,हम लोग जाति -गणना कराके दबे कुछ लोगों को मुख्य धारा में लाने का व समता मूलक समाज का प्रयास कर रहे हैं ,10 वर्षों तक भाजपा की सरकार युवा बेरोजगारो ,किसानों ,मजदूरों महिलाओं ,छात्रों को छला है, भाजपा न नौकरी दी न रोजगार दिया, न किसान का ऋण माफ़ किया, 2024 में भाजपा भगाओ देश बचाओ का नारा लगाकर भाजपा को हराना है
राजद के प्रदेश सचिव( पंचायती राज ) शशि भूषण कुमार उर्फ शशि सिंह यादव ने कहा कि नितीश जी, तेजस्वी जी के नेतृत्व में बिहार का विकास हुआ ,लाखों युवाओं को नौकरी मिला, लाखों युवाओं को स्वरोजगार हेतु सरकार से 10 लाख राशि प्राप्त किया ,दबे- कुचले को समता मूलक बनाने हेतु तेजस्वी सरकार आरक्षण की सीमा को बढ़ाया, इसके लिए , लालू जी,नीतीश जी व तेजस्वी जी, धन्यवाद के पात्र है। वही शशि सिंह यादव ने सम्मेलन सभा में मिडिया के माध्यम से राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव व तेजस्वी यादव से मांग किये कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष ( पंचायती राज )महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी को अति पिछड़ा बहुल लोकसभा से टिकट दे, हम लोग महेंद्र प्रसाद जी को तन -मन -धन से जीताने का संपूर्ण प्रयास करेंगे , दुसरी ओर सभा को राजद के प्रदेश अध्यक्ष ( पंचायती राज) सम्मेलन के मुख्य अतिथि महेंद्र प्रसाद जी को ने कहा कि राजद पार्टी में पंचायती राज महत्वपूर्ण प्रकोष्ठ है ,इस प्रकोष्ठ का प्रत्येक जिला, प्रखंड, पंचायत, से वार्डो तक संपूर्ण पकड़ व जनता से जुराब है ,आने वाले चुनाव में पंचायती राज प्रकोष्ठ लोकसभा और विधानसभा में उम्मीदवारों को जिताने में अहम भूमिका निभाएगा ,सभी राजद परिवार के सदस्यों को धन्यवाद दिए, तथा शशि सिंह यादव के कार्य प्रणाली संघर्षीलता को प्रशंसा करते हुए, आने वाले नए साल में राजद पंचायती राज में महत्वपूर्ण ऊचे पद का कार्य भार देने का संकेत दिए, मंच
का संचालन अभिषेक सिंह ने किया सभा में राजद के जिला अध्यक्ष बैजनाथ सिंह चंद्रवंशी युवा राजद जिला अध्यक्ष संजय पटेल ,महिला राजद अध्यक्ष सुचित्रा चौधरी, नीलम देवी, मंजू चौधरी , सीतामढ़ी जिला अध्यक्ष (पंचायती राज )रामनाथ राय, संजय राय ,राज कुमार राय, मोहम्मद अरशद, प्रकाश जी, चंद्रकेत यादव, रवि पटेल, विकास राम, कामेश्वर कुशवाहा सहित सैकड़ो लोगों ने उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.