March 13, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नये वर्ष के पूर्व द वर्ल्ड स्मार्ट स्कूल में किया गया योगा कार्यक्रम

नये वर्ष के पूर्व द वर्ल्ड स्मार्ट स्कूल में किया गया योगा कार्यक्रम

रिपोर्ट:- मोहन कुमार सिंह, महुआ

महुआ (वैशाली): महुआ प्रखंड क्षेत्र के हसनपुर भदवास स्थित “द वर्ल्ड स्मार्ट स्कूल” में नये नर्ष के उपलक्ष्य में एक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों की रूचि व उनके प्रदर्शन देखकर सभी अतिथि व अभिभावक ने खूब तारीफ़ की।
योगा छात्र आर्यन, अविनाश, स्वाति व मुकेश ने सभी को योग के माध्यम से ठीक होने वाले विभिन्न रोगों की जानकारी दी।
उपस्थित अभिभावक डॉ ध्रमेंद्र कुमार, डॉ शिवदयाल ठाकुर तथा स्कूल के निदेशक सुभाष सर द्वारा छात्रों को सम्मानित किया गया। साथ ही मौजूद अतिथि कुन्दन सोनी, समोद कुमार, रत्नेश कुमार, अमन व राजकिशोर साह राजकमल जायसवाल ने विद्यालयी बच्चों के साथ अपना अनुभव साझा किया और गायन व नृत्य का लुत्फ उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.