पुरैना की टीम ने लोहरगमा की टीम को 89 रन से हराया
पुरैना की टीम ने लोहरगमा की टीम को 89 रन से हराया
पातेपुर के गोविंदपुर बेला पंचायत के विजयपुरा जयसिंहपुर खेल मैदान में विजयपुरा-जयसिंहपुर क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच मुजफ्फरपुर के लोहरगामा व वैशाली के पातेपुर के पुरैना टीम के बीच खेला गया। निर्धारित 20 ओवर के मैच में पुरैना की टीम 89 रन से लोहरगामा टीम को हराकर टूर्नामेंट के कप पर कब्जा जमाया। टॉस जीतकर पुरैना की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 216 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में खेलने उतरी लोहरगामा की टीम ने 16 वें ओवर में ही सभी विकेट खो दिए।पुरैना कि टीम विजयी हासिल कर प्रतिद्वंदी टीम लोहरगामा को 89 रध से हराया। पुरैना की टीम विनर बनकर टूर्नामेंट के कप पर कब्जा जमाया। जीत में पुरैना के बल्लेबाज गौरव की खास भूमिका रही। गौरव ने 5 विकेट लिए एवं 21 रन वनाकर टीम को विजयी दिलाई। गौरव के उल्लेखनीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच टुर्नामेन्ट का पुरस्कार मिला। वहीं मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार पुरैना की टीम के खिलाड़ी गौरव को दिया गया। विजेता टीम के कप्तान मनीष एवं उप विजेता टीम के कप्तान कुणाल को व्यापारमंडल अध्यक्ष सह प्रमुख पति गणेश राय, मुखिया गरीबनाथ आलोक, पैक्स अध्यक्ष सह सरपंच रामप्रवेश कुशवाहा, पुर्व जिलापरिषद सदस्य तारक चौधरी, आदि के द्वारा संयुक्त रूप से ट्रॉफी प्रदान व पुरस्कृत किया गया। साथ ही टूर्नामेंट में निष्पक्ष अंपायरिंग सुवोध कुमार एवं मंजय कुमार, कमेंट्रेटर मोहम्मद असगर अली व राकेश व संतोष, स्कोरर कौशल कुमार को भी विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। टूर्नामेंट के सफल संचालन में ब्रह्मदेव राय, विशनदेव राय, पवन कुमार, अभिषेक कुमार, दिनेश कुमार, राहुल कुमार,सोनू कुमार, वार्ड सदस्य चंदन कुमार, रजनीश कुमार, प्रसिद्ध कुमार, स्थानीय समाजसेवी रामलला सिंह की खास भूमिका रही। आयोजक विजयपुरा-जयसिंहपुर क्रिकेट क्लब की ओर से अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया एवं उन सभी के प्रति आभार प्रकट किया गया।
