April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

“भूमिहीन परिवारों को तीन-तीन डिसमिल जमीन उपलब्ध कराया जाएगा”:डीएम

“भूमिहीन परिवारों को तीन-तीन डिसमिल जमीन उपलब्ध कराया जाएगा”:डीएम
रिपोर्ट :नसीम राबवानी, वैशाली बिहार 
नवबर्ष में महादलितों को मिलेगा सौगात,संघ के पांच सदस्यीय टीम ने नवबर्ष के अवसर पर मिलकर बुके और संविधान भेंट कर दी बधाई।

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं अनुसूचित जाति कर्मचारी संघ वैशाली के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार पासवान के संयुक्त तत्वावधान मे पांच सदस्यीय शिष्य मंडल टीम ने कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी वैशाली को संविधान का प्रस्तावना एवं बुके भेंट कर नव वर्ष की शुभकामनाएं और बधाई संगठन की ओर से दी गई। इस अवसर पर अनुसूचित जाति कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार पासवान के द्वारा जिला पदाधिकारी वैशाली को बताया कि हाजीपुर नगर के गांधी चौक पर रेलवे की जमीन पर बसे भूमिहीन अनुसूचित जाति के लोगों का इस कड़ाके की ठंड मे घर तोड़ कर बेघर कर दिया गया है जो सरासर ग़लत हुआ है। इस पर जिला पदाधिकारी वैशाली ने संज्ञान लेते हुए अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष ललन राम को निर्देश दिए कि अविलम्ब वैसे भूमिहीन परिवारों का सूची बनाकर प्रस्तुत करे ताकि सरकार के प्रावधान के अनुसार तीन-तीन डिसमिल सरकारी जमीन आवंटित कराकर प्रधान मंत्री आवास योजनान्तर्गत उपलब्ध कराया जाएगा।
तथा कड़ाके की ठंड को देखते हुए उन्होंने डीआरडीए के निर्देशक को सौ कंबल वितरण करने का निर्देश दिए।
इस अवसर पर अम्बेडकर विकास मंच के धर्मेन्द्र कुमार चौधरी, सुनील कुमार,छोटू कुमार, कमलेश पासवान सुजीत कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.