April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

भारत की पहली महिला शिक्षिका एवं समाज सुधारक स्वर्गीय सावित्रीबाई फुले जी की जयंती मनाई गई।

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।

भारत की पहली महिला शिक्षिका एवं समाज सुधारक स्वर्गीय सावित्रीबाई फुले जी की जयंती मनाई गई।

भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव दीपक कुमार ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए कहा कि वंचितों एवं महिलाओं की शिक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाली सावित्रीबाई फुले जी का जीवनी भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है।
जयंती पर पुष्प अर्पित करने वालों में राष्ट्रीय जनता दल अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बैजू सहनी, गोरौल प्रखंड राजद आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष मो मंजूर आलम, नगर पंचायत अध्यक्ष राजद आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ अध्यक्ष अजित कुमार सहित कई लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.