पातेपुर में बहु हितधारकों के बीच कार्यशाला आयोजित
पातेपुर में बहु हितधारकों के बीच कार्यशाला आयोजित
रिपोर्ट : मोहम्मद ऐहतेशाम पप्पू, पाटपुट वैशाली
पातेपुर प्रखंड परिसर स्थित सभागार में समग्र शिक्षण एवं विकास संस्थान, बेतिया द्वारा संचालित परियोजन पीसीटीबी -2 के तरफ से बहु – हितधारको के साथ एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत बीडीओ मनोज कुमार राय, सीडीपीओ वसु श्री, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार मिश्रा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए जिला समन्यवक एहसान आलम ने सभी का स्वागत किया गया। सभी मुख्य अतिथियों को नए साल के अवसर पर संस्था के कार्यकर्त्ता पंकज एवं उमेश के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए बाल सुरक्षा पर चर्चा कर बात चीत की गई की कैसे बाल सुरक्षा चक्र को कैसे मजबूत किया जाए। बीडीओ मनोज राय के द्वारा सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।साथ ही सभी को इस पहल में सभी को एक मंच पर आकर कार्य करने की अपील की।तत्वपश्चात एहसान आलम के द्वारा प्रखंड में बाल संरक्षण समिति के द्वारा किए गए एक साल के कार्य को प्रस्तुतीकरण किया गया प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार मिश्रा के द्वारा परियोजना के कार्य को सराहते हुए कहा कि हम तत्पर सहयोग के लिए मिलेंगे क्यूंकि आप सभी शिक्षा और बाल श्रम पर बहुत ही बढ़िया कार्य कर रहे है। वहीं सीडीपीओ ने कहा कि हम सभी बच्चों के ऊपर परियोजना के साथ बेहतर कार्य कर रहे है और आगे भी करते रहेंगे साथ ही आगे कि रणनीति पर भी सभी हितधारको ने चर्चा परिचर्चा उन्होने ने किया । मंच का संचालन उमेश कुमार ने किया तथा जिला समन्यवक एहसान आलम के अलावा दीपक कुमार, राज कुमार, असगर अली,सुरेश कुमार,दयानन्द कुमार, मुखिया सज्जाद अहमद, आलोक कुमार, सीपीसी सदस्य पूजा कुमारी, हेमंती देवी, दिलीप कुमार आदि लोग उपस्थित थे।
