April 29, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दुग्ध वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर हुई मौत

दुग्ध वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर हुई मौत

Report :Adity  kumar  singh, Jiradei Siwan 
*छपरा (सारण):-* जलालपुर की तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक युवक की घटना अस्थल पर मौत देखने को मिला है। जहां दुग्ध वाहन ने बाइक सवार एक युवक को कुचल डाला। जिससे घटना स्थल पर हीं उसकी मौत हो गयी। घटना सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर-नगरा मार्ग पर माधोपुर चौक के समीप की है। मृतक की पहचान जलालपुर थाना क्षेत्र के नून नगर कांही गांव निवासी अमरेंद्र श्रीवास्तव के 19 वर्षीय पुत्र अमृत कुमार श्रीवास्तव उर्फ श्रवण कुमार के रूप में की गयी है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुबह में अपने घर से जलालपुर एक निजी विद्यालय में पढ़ाने के लिए बाइक से जा रहा था तभी माधोपुर चौक पर दुध लदी अनियंत्रित पिकअप वैन ने कुचल दिया। जिसके बाद आनन-फानन में जलालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते हीं परिजनों में कोहराम मच गया। हाल ही में एक माह पहले अमृत की बहन की शादी हुई थी।
शादी के माहौल से घर में खुशी थी लेकिन अमृत के मौत के बाद मातम छा गया है। घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची जलालपुर थाने की पुलिस पिकअप वैन को जब्त कर लिया तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.