आधुनिक इस दौर में कम्प्यूटर शिक्षा अनिवार्य पुर्व विधायक
आधुनिक इस दौर में कम्प्यूटर शिक्षा अनिवार्य पुर्व विधायक
आधुनिक इस दौर में कम्प्यूटर की शिक्षा बहुत ही जरूरी है । मानव जीवन के लिए कम्प्यूटर एक अटुट अंग बन गया है। छात्र छात्राओं को मुल शिक्षाओं के साथ साथ अच्छा जीवन गुजारने के लिए कम्प्यूटर की शिक्षा अति आवश्यक है। कम्प्यूटर शिक्षा से एक जगह बैठे बैठे दुनिया की सभी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कम्प्यूटर दुनिया के हर घर में शिक्षा का एक श्रोत बन गया है। घर हो या कार्यालय, विधालय हो या कोई भी संस्था कम्प्यूटर की सहायता लिए बगैर उसका कार्य अधुरा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा छात्रों को मिले इसे लेकर ठोस कदम उठाए गए हैं जो अन्य राज्यों में भी मिशाल बन रही है। उक्त बातें पातेपुर की पुर्व राजद विधायक प्रेमा चौधरी ने प्रखंड क्षेत्र के भरथीपुर चौक स्थित एक कम्प्यूटर एज्युकेशन सेंटर के उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। इस से पुर्व पुर्व विधायक श्रीमती चौधरी के द्वारा कम्प्यूटर सेंटर का विधिवत उद्घाटन फीता काट कर किया गया। इस अवसर पर पुर्व प्रमुख राजनारयण राय, पुर्व जिला पार्षद सदस्य सीताराम राय, मुखिया पति कपलेश्वर राय, पुर्व मुखिया संतोष सहनी, अरविंद कुमार राय, उपेन्द्र राय, विश्वनाथ सहनी, आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।
