पातेपुर में भाजपा कार्यकारिणी की बैठक
पातेपुर में भाजपा कार्यकारिणी की बैठक
पातेपुर बाजार स्थित भाजपा कार्यालय में में विधानसभा स्तरीय भाजा कार्यसमिति की बैठक नगर मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि स्थानीय भाजपा विधायक लखेंदर कुमार रौशन उर्फ लखेंदर पासवान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला लोकसभा चुनाव का समय बहुत ही कम बचा है ऐसे में कार्यकर्ता पुरी लग्न के साथ केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें। बैठक में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि पिछले चुनाव में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री सह स्थानीय सांसद नित्यानंद राय की जीत पातेपुर विधानसभा क्षेत्र से जितने वोटों से हुई थी आने वाले लोकसभा चुनाव में मंत्री नित्यानंद राय को उस से दो गुना से अधिक वोट से जिताकर केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करेंगे। बैठक में बुथ स्तर पर पार्टी को और सशक्त एवं मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में अजब लाल साह, असगर अली, उमेश कुमार विभू, सुरेश सिंह, अशोक कुमार राय उर्फ टाइगर, नगर मंडल महामंत्री संजय साह इन्द्रजीत सिंह, रामानंद राय, अशर्फी सहनी , रंजीत रंजन, दयानंद सिंह, शिवचंद्र राम, शिवचंद्र राय, राकेश साह, राजकुमारी देवी, रामकुमार कुशवाहा, रंजीत पासवान, संजय साह, संजय पासवान, अनिल पासवान, रविकेश आर्य, नरेश राय,चमन गुप्ता, उमाकांत साहनी, संजय साह, निरंजन पासवान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
