पांच लाख दो अन्यथा मर्डर केश में फंसा देंगे ,मिल रही धमकी। (आवेदिका ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार)
पांच लाख दो अन्यथा मर्डर केश में फंसा देंगे ,मिल रही धमकी। (आवेदिका ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार)
रिपोर्ट नागेन्द्र कुमार/ सुधीर मालाकार।
वैशाली ! महुआ ,मगुराही पंचायत के सरपंच के परिजनों से पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांग पड़ोसी द्वारा किये जाने अन्यथा नहीं देने पर झूठे मर्डर केश के फसाये जाने का मामला प्रकाश में आया है।
इस संबंध में महुआ थाना क्षेत्र के मगुराही पंचायत के शर्मा गांव निवासी उषा देवी पति धर्मेंद्र राय ने महुआ थाना में एवम अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी को आवेदन देकर बताया है कि कांड संख्या 286/22 के सूचक जिरबारा, थाना महुआ निवासी लक्ष्मण साह पिता बालेश्वर साह पर आरोप लगाते हुए बताया है कि महुआ थाना कांड संख्या 286/22 के सूचक ने अपनी बच्ची आरती कुमारी के अपहरण केश मेरे सगे संबंधियों पर किया था ।बच्ची अपने 164 के बयान में मेरे सगा सम्बन्धियो पर कोई अभियोग नही लगाई है।नाबालिग रहने के कारण बच्ची को रिमांड होम भेज दिया गया।करीब चार महीने बाद उक्त सूचक द्वारा 04.01.2024 को न्यायालय से बच्ची को ले आये है ।आते ही साजिश रच रहे है कि अपनी बच्ची को जान मारकर मेरे इधर फेंकवाकर मेरे सगा सम्बन्धियो को हत्या के केश में फंसा देंगे या लड़की पर दवाब डालकर कोर्ट में गलत बयान मेरे सगे संबंधियों के विरोध में दिलवाएंगे।यह बात सूचक लक्ष्मण साह आज दिनांक 05.01 2024 को करीब आठ बजे सुबह मेरे यहाँ आकर बोला है । यह भी कहा है कि तुम्हारे परिवार के तरफ से 5 लाख रुपया मिल जाएगा तो वह कोई साजिश नही करेगा अन्यथा मर्डर के झूठा केश में फंसा दूंगा ।जिससे मैं एवम मेरा पूरा परिवार बहुत भयभीत है।आवेदिका उषा देवी ने उचित क़ानूनी करवाई एवम जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है।
