ताड़ी पीने के विवाद में एक युवक की हत्या दूसरा गंभीर रूप से घायल ।
ताड़ी पीने के विवाद में एक युवक की हत्या दूसरा गंभीर रूप से घायल ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
वैशाली! महुआ, थाना क्षेत्र के सिंघाड़ा उत्तरी पंचायत के मुकुंदपुर सिंघाड़ा ग्राम में ताड़ी पीने के विवाद में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई, जबकि दूसरा जीवन मौत से जूझ रहा है ।बताते चले कि सिंघाड़ा गांव के राम पुकार भगत के पुत्र विवेक कुमार उर्फ देवन की हत्या ताड़ी पीने के किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसमें धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी गई । जबकि दूसरा जीवन मौत से जूझ रहा है। स्थानीय महुआ डीएसपी ने बताया कि घायल को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया है जबकि मृत विवेक कुमार के पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया ।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है वहीं परिजनों द्वारा गांव के ही रामाशीष चौधरी के पुत्र दिनेश चौधरी को आरोपित किया गया ।
