April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हसुली से प्रहार कर पासी ने की एक ही हत्या दूसरा गंभीर

 

हसुली से प्रहार कर पासी ने की एक ही हत्या दूसरा गंभीर

महुआ थाना के सिंघाड़ा नहर पर घटना के बाद फैली सनसनी, घायल को एम्बुलेंस 112 ने अनुमंडल अस्पताल लाया जहां से डॉक्टर ने चिंताजनक पटना किया रेफर, सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समेत थाने से पुलिस टीम पहुंची
महुआ। रेणु सिंह
ताड़ी पीने के विवाद में बाता बाती इतना बढ़ गया कि पासी ने तेज धारदार हसुली से दो लोगों पर जमकर प्रहार कर दिया। जिसमें एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया। जिसे
सरकारी एंबुलेंस से महुआ अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टर ने उसे चिंताजनक स्थिति में पटना रेफर कर दिया।

यह घटना रविवार की शाम महुआ थाने के सिंघाड़ा नहर पर घटी। विवाद के बाद घटनास्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं सूचना पर पुलिस भी पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार कुशहर-जंदाहा सड़क के सिंघाड़ा उत्तरी से शक्तिपीठ देवी स्थल गोविंदपुर जाने वाली सड़क पर सिंघाड़ा नहर के पास पासी के दुकान पर ताड़ी पीने और उधार मांगने को लेकर विवाद बढ़ गया। इस बीच हाथापाई होने लगी। जिसमें पासी के द्वारा अपने तेज धारदार हसुली से वार कर सिंघाड़ा रामराय निवासी राम प्रकाश पैटी के पुत्र लगभग 22 वर्षीय विवेक कुमार उर्फ ढेमन पैटी को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वही उसी गांव निवासी हरिशंकर सिंह के पुत्र लगभग 25 वर्षीय सोनू कुमार उर्फ टुनटुन पर भी हसुली से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल को सरकारी एंबुलेंस 112 से महुआ अनुमंडल अस्पताल लाया गया। यहां से उसे चिंताजनक की स्थिति में पटना रेफर कर दिया गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.