युवक को गोली मारकर सोने का चेन छीन ली
युवक को गोली मारकर सोने का चेन छीन ली
महुआ। रेणु सिंह
लालगंज थाना क्षेत्र के पकड़ी कंठ में एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने गोली मारकर एक युवक का सोने की चेन छीन ली। लालगंज बाजार से स्कूटी से अपने घर लक्ष्मीनारायणपुर लौट रहें था। तभी युवक को गोली मारकर गले से सोने का चैन छिन लिया और भगवानपुर की तरफ निकल गया। गोली युवक को पैर में लगी है।
घायल युवक विकास साह अपने चचेरे भाई शशिकुमार के साथ शाम में स्कूटी से लालगंज बाजार आया था। शाम के करीब सात बजे तीन पुलवा चौक से दोनों भाई घर लौट रहे थे कि पकड़ी कंठ मंदिर के पास पीछा करते हुए अपाची सवार अपराधियों ने आगे से घेर लिया और रुकने का इशारा करते हुए गोली चला दी। जो विकास के घुटने के ऊपर लगा और वह गाड़ी रोक दिया। एक अपराधी ने उसके गले से सोने का चेन खींच लिया और फिर बाइक पर सवार होकर पकड़ी गांव की तरफ़ निकल गया। बाल बाल बचे शशि ने बताया कि दोनों अपराधी मुंह बांधे हुए था और दोनों के हाथ में कट्टा, पिस्टल था।
घायल युवक विकास साह, राज किशोर साह का बेटा हैं। उसका असम में दूकान हैं। उसके अन्य परिजन का लालगंज में कई दूकान हैं। घटना की सूचना मिलते ही लालगंज थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय अस्पताल और घटना स्थल पर पहुंचे।
थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिली हैं। अपराधियों के धड़ पकड़ में पुलिस जुटी है।
