पातेपुर राज्य खाद्य निगम के गोदाम परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर सरकार के विरुद्ध जम कर नारेबाजी की
अपनी आठ सूत्री मांगों के समर्थन में गत 1 जनवरी से हड़ताल पर चल रहे फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में पातेपुर राज्य खाद्य निगम के गोदाम परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर सरकार के विरुद्ध जम कर नारेबाजी की। एवं अपने आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन एमओ को सौंपा। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रखंड सचिव सह अनुमंडल अध्यक्ष रामाशिष राय, प्रेमचंद राय, राहुल कुमार, धीरेंद्र राय,दीलीप पासवान, हरेंद्र साह, राजकुमार महतो, दिनेश चौधरी, विरेन्द्र कुमार, मिथलेश कुमार, महेश्वर राय,ललन कुमार सिंह, दिनेश सहनी,रामवली राय, राजेन्द्र राय आदि भारी संख्या प्रखंड क्षेत्र के डिलर्स उपस्थित थे। एसोसिएशन के एक शिष्टमंडल के द्वारा एमओ को सौंप गए ज्ञापन में कहा गया है कि सभी जन वितरण विक्रेताओं को गुजरात सरकार के तर्ज पर मिनिमम आमदनी तीस हजार रुपए प्रति माह दिया जाए। भारत सरकार के संयुक्त सचिव को भेजे गए तीन सौ रुपए डीलर मार्जिन मनी बढ़ोत्तरी करने की मांग को जायज ठहराते हुए बिहार सरकार के खाद्ध एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के पुर्व सचिव के पत्रांक 3507 दिनांक 1,8,2019 के आलोक में व अन्य राज्यों गोवा व दिल्ली सरकार के द्वारा बढ़ाए गए डीलर मार्जिन मनी के आधार पर विक्रेता को 300 रुपए प्रति क्विंटल दिए जाने एवं पुर्व की भांति अनुकम्पा, सप्ताहिक छुट्टी, निलंबन, अनुज्ञप्ति, में साझेदारी आदि आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन एमओ को सौंपा।
