महुआ मंगरू चौक पर खुला ऑर्थो केयर सेंटर
महुआ मंगरू चौक पर खुला ऑर्थो केयर सेंटर
महुआ। रेणु सिंह
महुआ मंगरु चौक पर ऑर्थो केयर सेंटर का उद्घाटन किया गया। जहां पर हड्डी से संबंधित रोगियों का इलाज किया जाएगा। इस कल्याणी ऑर्थो केयर सेंटर का उद्घाटन स्थानीय विधायक डॉ मुकेश रोशन ने किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि महुआ के लोगों के लिए यह एक अच्छी पहल है। जहां हड्डी के रोगियों को अब बाहर जाना नहीं पड़ेगा। उन्हें यहां अच्छे डॉक्टर द्वारा इलाज किया जाएगा। विधायक ने यह भी कहा कि महुआ के लोगों को हड्डी अस्पताल की जरूरत थी जो यहां पूरा हुआ है। इस मौके पर उपसभापति रोमी यादव तथा मुखिया मजे लाल राय ने कहा कि यह हड्डी अस्पताल महुआ वासियों के लिए जरूरी थी मौके पर सुबोध देशराज, गोलू सिंह आदि भी उपस्थित थे। डॉ मनोज कुमार सिंह और नीतू सिंह ने आगंतुको का स्वागत किया।
