April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सामूहिक प्रयास से विकास संभव

सामूहिक प्रयास से विकास संभव

रिपोर्ट :आदित्य कुमार सिंह, जीरादेई दीवान 

जीरादेई:- प्रखण्ड क्षेत्र के गड़ार गांव में रविवार को जनसुराज पंचायत समिति निर्माण हेतु बैठक आयोजित किया गया । जिला मुख्य प्रवक्ता कृष्ण कुमारसिंह ने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही विकास सम्भव है और इस प्रयास को मूर्तरूप देने के लिए जनसुराज सर्वोत्तम प्लेटफॉर्म है तथा बिहार की दशा व दिशा को बदलने में समक्ष है ।उन्होंने बताया कि पंचायत समिति सशक्त समिति है जो जनसुराज को मजबूत करने में सहायक है ।
जनसुराज के मुन्ना पांडेय ने कहा कि हमें एक साथ काम कर के ये सुनिचित करने की आवश्यकता है की जनसुराज की विचारधारा आम जनता तक सही तरीके और सही सोच के व्यक्तित्व द्वारा पहुँचे ताकि वे भी हमारे इस प्रयास और जनसुराज परिवार का हिस्सा बने ।उन्होंने बताया कि इस प्रकार हमारे समाज में जिस सकारात्मक बदलाव की परिकल्पना लेकर आगे बढ़े है उस रास्ते में वह भी हमारा साथ दें और एक विकसित बिहार को बनाने में सबका सामूहिक प्रयास हो
।इस मौके पर समाजसेवी चन्द्रमा सिंह, पीयूष सिंह,
अरविंद पांडेय बलिंद्र सिंह रामेश्वर सिंह धीरज कुमार,अखिलेश कुमार, आसिफ अंसारी,अंकित कुमार,सुमंत कुमार,कमलेश कुमार,शाहिद अनवर,इस्पाक आलम,नुरुल होदा ,अरविंद पांडेय पांडेय,हरिकांत सिंह, त्रिपुरारी चौहान, बालेश्वर राम, मुन्ना यादव, अखिलेश्वर कुमार ,संजय कुशवाहा आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.