April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हाजी जमील माधोपुरी को लोगों ने दी श्रद्धांजलि अर्पित।

हाजी जमील माधोपुरी को लोगों ने दी श्रद्धांजलि अर्पित।
नेक औलाद सवाब के लिए सबसे बड़ा जरिया / कसीमुल हक़ युसुफी
नसीम रब्बानी
आदिल शाहपुरी
वैशाली राजद पार्टी के सीनियर नेता एवं समाज सेवी श्री तुफैल अहमद उर्फ पटेल जी एवं हाजी नसीम अहमद एवं शकील अहमद के बड़े भाई एवं सेठ अब्दुल्ला अंसारी नागपुर, हमीदुल्लाह अंसारी ,हिदायतुल्लाह अंसारी, मास्टर रहमतुल्लाह अंसारी के पिता हाजी मोहम्मद जमील अहमद को लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर एक प्रोग्राम का भव्य आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता मुफ्ती अली राजा मिस्बाही महुआ वैशाली ने की तथा सरपरस्ती पीरे तरीका हजरत मौलाना कसीम उल हक यूसुफी ने की और अपने वक्तव्य में कहा कि मरने वालों के लिए नेक औलाद सवाब के लिए बहुत बड़ा जरिया है औलाद जब नेक अच्छा और सुथरा होता है तो वह जब अपने पिता की भलाई और गुनाहों से रिहाई के लिए आत्मा से दुआ करता है तो वह दुआ ईश्वर कबूल कर लेता है और उनके पिता को गुनाहों से छुटकारा कर देता है । एवं क़यादत मौलाना अमीरुद्दीन ने की मौलाना नुरे नबी ने कहा कि कोई भी कार्य में कार्य करने वाले के नियत पर वह कार्य आश्रित होता है जितना सुथरा नियत होगी उतना ही सुथरा और अच्छा उसका कार्य होगा हमें विश्वास है कि घर वालों ने जिस साफ ढंग से अपने पिता के सवाब के लिए कार्य किए हैं इसका फायदा उनको अवश्य पहुंचेगा इस प्रोग्राम से तभी एजाज आदिलशाह पुरी, साहिल कलकत्तावी ,अब्दुल्ला इमामी ,शाकिब वैशाली ,मकबूल शाहबाज पुरी ,हसरत बरकाती, अरशद राजा,कमर रईस, अमन राजा ,मौलाना इरशाद , मौलाना हबीबुल्लाह ,मौलाना मोहिबुर रहमान सुल्तानपुर समेत कई मुख्य गण्यमन मौलाना एवं कई सगे संबंधि उपस्थित होकर हाजी जमील सब के कब्र पर गुलपोशी कर चादरपोशी कर श्रद्धांजलि अर्पित की प्रोग्राम का समापन हजरत मौलाना कासिम उल हक यूसुफी के दुआ पर हुई इस अवसर पर शोएब अंसारी पटना, तारीक अनवर पटना ,तोहिद अंसारी पटना ,आरिफ राजा, नोमान अहमद चकवाली, अशफाक अंसारी ,मास्टर इफ्तेखार ,साबिर गाजीपुर ,डॉ जाकिर कोवारी ,सिकंदर साहब, कमरूज्जमा ,पोता एहतेशाम बाबू इंजमाम बाबू इनाम बाबू मास्टर गुड्डू समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.