बढ़ा ठंड का कहर चौक चौराहों पर छाया सन्नाटा।
बढ़ा ठंड का कहर चौक चौराहों पर छाया सन्नाटा।
कड़कड़ाती ठंड से लोगों का जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है ,
लोगों का घर से निकलना बहोत मुश्किल हो गया है , तेज पछुआ हवा भी चल रही है तापमान 9 डिग्री होगया है, बढ़ती ठंड को देखते हुए सरकार ने विधालय भी बंद कर दिया है, इतनी ठंड बढ़ने के बाद भी अभी तक सरकार द्वारा आम जनों के लिए अलाव का व्यवस्था नही किया गया है जिसके कारण लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है,
हर वर्ष सरकार द्वारा अलाव की व्यवस्था किया जाता रहा है, चौक चौराहों एवं गांव में लोग जगह जगह अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं, इस ठंड में बच्चे एवं वृद्ध व्यक्ति ज्यादा प्रभावित हो रहें हैं ,
