April 30, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

माध्यमिक शिक्षक संघ का 99 वां स्थापना दिवस मना।

माध्यमिक शिक्षक संघ का 99 वां स्थापना दिवस मना।

 

रिपोर्ट:-आदित्य सिंह के साथ कुमारी धीरज सिंह की रिपोर्ट

सिवान:- माध्यमिक शिक्षक संघ भवन निराला नगर में माध्यमिक शिक्षक संघ का 99वां स्थापना दिवस संघ निराला नगर सिवान में मनाया गया।झंडोत्तोलन सचिव वीरेंद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वागिंद्र नाथ पाठक ने किया। कोषाध्यक्ष मनन प्रसाद सिंह ने कहा कि संघ का इतिहास स्वर्णिम रहा हैं।अपने एकता और संगठन के बल पर बहुत कुछ प्राप्त किया है। परीक्षा सचिव मनोरंजन कुमार सिंह ने कहा कि माध्यमिक शिक्षक संघ कि स्थापना 1925 में हुई थीं।संगठन लगातार शिक्षक हित में कार्यरत है लागातार संघर्ष के बल पर उपलब्धियां को प्राप्त किया है ।मौके पर प्रमंडलीय सचिव संतोष कुमार सिंह ,उपाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय, अभय सिंह ,संयुक्त सचिव संतोष कुमार, परीक्षा अध्यक्ष वीरेंद्र राम, संयुक्त सचिव रामाकांत पांडेय,अनुमंडल अध्यक्ष शशिकांत प्रसाद, अमित सिंह, बाबूलाल यादव हरिओम पाडेय, प्रधानाचार्य परवेज़ अहमद सतीश तिवारी सहित सैकड़ों कि संख्या में शिक्षक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.