ज्ञान ज्योति कोचिंग संस्थान ने आयोजित की सांस्कृतिक कार्यक्रम ।
ज्ञान ज्योति कोचिंग संस्थान ने आयोजित की सांस्कृतिक कार्यक्रम ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
वैशाली !पातेपुर, प्रखंड क्षेत्र के ज्ञान ज्योति कोचिंग संस्थान, सिमरबारा मौदह के तत्वाधान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसमें कोचिंग संस्थान के अध्यनरत छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी ।संस्थान के उत्कृष्ट सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया । मो सकलेन को प्रथम, मो अंसार को द्वितीय और मो वसीम को तृतीय स्थान से पुरस्कृत किया गया ।इस मौके पर संस्थान के निदेशक एस के सिंघानिया एवं प्रबंध निर्देशक विशाल कुमार ने कहा कि हमारे संस्थान विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक, क्विज, एवं खेलकूद जैसी प्रतिभाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन हमेशा करते रहते हैं ।इस मौके पर शिक्षक मो वाहिद ,मो एजाज सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
