April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बालेश्वर सिंह सुदामा देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित की गई फेयरवेल पार्टी ।

बालेश्वर सिंह सुदामा देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित की गई फेयरवेल पार्टी ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

वैशाली !सहदेई बुजुर्ग ,प्रखंड क्षेत्र के अंधराबर चौक, पहाड़पुर तोई स्थित बालेश्वर सिंह सुदामा देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 12th के छात्राओं के सम्मान में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को उपहार एवं प्रमाण पत्र देकर विदा किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के निर्देशक अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह ने की । इस मौके पर विदा होने वाले छात्र छात्राओं के भविष्य की मंगल कामना करने वालों में प्रो सुधीर मालाकार, प्रो ललेंद्र कुमार यादव, प्रो घूरन महतो, पूर्व प्राचार्य भगवान प्रसाद साहू ,प्राचार्य आर एन सिंह, विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ उमाशंकर निराला, बिना भारती, दिनेश सिंह, डॉ बी एन शर्मा ,अनिल कुमार सिंह सहित अन्य शामिल है ।मौके पर संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा अस्त्र है ,जिसके माध्यम से कैसी भी समस्या क्यों न हो ,उसका अंत संभव है ,इसलिए विद्यार्थियों को तपस्वी की भांति एकाग्रचित होकर अध्ययन करके सफलता अर्जित करनी चाहिए ।विद्यार्थियों ने भी अपने शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.