April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हर्षोल्लास के साथ मना राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का 74 वां जन्मदिवस । रिपोर्ट सुधीर मालाकार

हर्षोल्लास के साथ मना राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का 74 वां जन्मदिवस । रिपोर्ट सुधीर मालाकारहाजीपुर (वैशाली) जिले के विभिन्न हिस्सों में राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष ,पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव 74 वा जन्म दिवस सामाजिक संगठनों एवं राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । जिला मुख्यालय हाजीपुर में स्टेशन के पास हाजीपुर विधानसभा के पूर्व राजद प्रत्याशी सह प्रदेश महासचिव देव कुमार चौरसिया के नेतृत्व में गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद का जन्म दिवस बड़े ही हर्ष उल्लास के वातावरण मनाया गया ।इस मौके पर गरीबों के बीच भोजन के पैकेट वितरण किए गए ।भगवानपुर में राजद के वरिष्ठ नेता केदार प्रसाद यादव के नेतृत्व में अनोखे अंदाज घोड़े पर बैठकर केक काटते हुए श्री प्रसाद की जन्म दिवस को मनाते हुए देखे गए । महुआ में बिहार सरकार के पूर्व कला व संस्कृति मंत्री शिवचंद्र राम के निवास पर बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ताओं, दलित महिलाओं के द्वारा केक काटकर श्री लालू प्रसाद की जन्म दिवस को कौमी एकता दिवस के रूप में मनाई गई ।महुआ के वाई एन आर ग्रुप कढनिया में महुआ विधायक डॉ मुकेश रौशन के नेतृत्व में जन्म दिवस का भव्य आयोजन किया गया ।इस मौके पर लालू रसोई के द्वारा गरीबों को भोजन ,दलितों को वस्त्र वितरण एवं वृक्षारोपण का कार्य किया गया ।इस अवसर पर पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम , पूर्व विधान पार्षद विष्णु देव राय , राजद जिला अध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह चंद्रवंशी, प्रखंड अध्यक्ष मो नसीम रब्बानी, कृष्ण कुमार भार्गव, प्रदीप यादव, संजय पासवान ,डॉ पारस चंद्रवंशी , आलोक भंडारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। लालू प्रसाद का जन्म आज से 74 वर्ष पूर्व बिहार के गोपालगंज जिले के फुलवरिया ग्राम में पिता कुंदन राय तथा माता मरछीया देवी के संतान के रूप में हुई थी। श्री प्रसाद गांव की स्कूलों से अपनी पढ़ाई शुरू कर पटना में स्नातक एवं एलएलबी की शिक्षा ग्रहण कर ,जेपी आंदोलन के सक्रिय योद्धा के रूप में अपनी पहचान बनाई ।1990 के दशक में बिहार के मुख्यमंत्री बनकर दलितों ,पिछड़ों की आवाज उठा कर समाज के मुख्यधारा में लाने का जो कार्य किया, इसके लिए आज भी पिछड़े और दलित समाज के लोग बड़े श्रद्धा के साथ याद कर उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हैं । जन्म दिवस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने श्री लालू प्रसाद के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.