April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

डीएम साहब” जो कार्य दो साल में नही हुआ उसे आपने दो घंटे में करा दिया

“डीएम साहब” जो कार्य दो साल में नही हुआ उसे आपने दो घंटे में करा दिया
रिपोर्ट प्रभंजन कुमार

हाजीपुर, गंगा ब्रिज थाना मुहब्बतपुर ग्राम की दो महिलायें रीना देवी एवं सुलेखा देवी के द्वारा आवेदन देकर बताया गया कि पिछले दो साल से राशन कार्ड के लिए दौड़ लगा रही है। परंतु आज तक राशन कार्ड नहीं दिया गया। जन साक्षात्कार के कार्यक्रम में ही जिलाधिकारी ने अनुमंडल कार्यालय हाजीपुर में राशन कार्ड बनाने वाले कर्मी को बुलाया और अगले दो घंटा के अन्दर इन दोनों महिलाओं का राशन कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया। जन साक्षात्कार का कार्यक्रम समाप्त होते ही जिलाधिकारी के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में दोनों महिलाओं को बुलाकर राशन कार्ड दिया गया। जिस पर महिलाओं ने कहा कि “डीएम साहब” जो कार्य दो साल में नही हुआ उसे आपने दो घंटे में करा दिया।

आम लोगों से साक्षात्कार कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा के द्वारा जिला के विभिन्न अंचलो से आये लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को पूरी गंभीरता से सूना गया और उसका निष्पादन किया गया। जन साक्षात्कार कार्यक्रम में कुल 70 आवेदन प्राप्त हुए जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा संबंधित पदाधिकारियों से मोबाईल पर ही बात कर जानकारी प्राप्त की गयी तथा प्राप्त शिकायतों का जाँच कर शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया गया। जन साक्षात्कार के कार्यक्रम में प्राप्त आवेदनों को जिला जन शिकायत कोषांग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों को भेज देने का निर्देश दिया गया।

जन्दाहा अंचल के तिसियौता थाना की अनुठिया देवी के द्वारा बताया गया कि उनका बड़ा बेटा अपराधी प्रवृति का है और अवैध करोबार करता है। उसके द्वारा मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। उसकी पत्नी धमकी देती है कि मुझे गाँव में डायन कह कर बदनाम कर देगी। मैं अपन छोटे बेटे के साथ रहती हूँ। उसे भी धमकी दी जाती है। उनके द्वारा माँग की गयी कि उनके बड़े पुत्र के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाय ताकि वे शांतिपूर्वक रह सकें। जिलाधिकारी के द्वारा उनके आवेदन को को महिला हेल्प लाईन को अग्रसारित करते हुये दोनों पक्षों को बुलाकर बात करने का निर्देश दिया गया।

राजापाकर अंचल के बैकुन्ठपुर निवासी कमली देवी के द्वारा बताया गया कि वे अपने जमीन पर 20 वर्षों से घर बना कर रह रही हैं जो उनके पति के नाम पर है। यह जमीन उनके पुत्र के द्वारा बिना बताये बचे दिया गया है। जिसका दाखिल खारिज भी हो गया है। इनके द्वारा माँग की गयी की इस जमीन का दाखिल-खारिज रह किया जाय। जिलाधिकारी के द्वारा डीसीएलआर महुआ को अग्रेतर कार्रवाई के लिए इनका आवेदन भेजा गया।

करताहाँ थाना के घटारों निवासी दिलीप राम के द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत मझौली वार्ड नं0-01 के आंगनवाड़ी की जमीन को दबंगों द्वारा कब्जा कर उसमें झोपड़ी बना ली गयी है। उनके द्वारा आंगनवाडी जमीन को खाली कराने की माँग की गयी। उनके आवेदन को अंचलाधिकारी को आवश्यक जाँच कर कार्रवाई के लिए भेजा गया।

गंगाब्रिज थाना के सहदुल्लापुर निवासी रीतु देवी ने बताया कि वे अत्यंत गरीब एवं असहाय महिला हैं। मेहनत मजदुरी कर परिवार एवं बच्चों का भरण पोषण करती हूँ। उनको रहने के लिए घर नही है उनके द्वारा मुख्यमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास दिलाने की माँग की गयी। जिलाधिकारी के द्वारा उनके आवेदन को प्रखंड विकास पदाधिकारी हाजीपुर को भेजते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

सराय थाना के पौड़ा की गीता देवी ने बताया कि उनके ननिया सास रजिया देवी के नाम पर तीन डिसमील जमीन बासकित पर्चा के रूप में मिला हुआ है जस पर दबंगों ने कब्जा कर लिया गया है। उन्होंने स्थलीय जाँच कराकर जमीन मुक्त कराने की मांग की। जिलाधिकारी के द्वरा इनके आवेदन को अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर को जरूरी जाँच कराकर आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजा गया।

जन साक्षात्कार के कार्यक्रम में जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त मो० शम्स जावेद अंसारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकरी श्री मनोज कुमार, शिक्षा विभाग के डीपीओ स्थापना श्री सुनिल कुमार गुप्ता सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.