April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आईएएस चंद्रिका अत्री ने महुआ एसडीओ का प्रभार ग्रहण किया

आईएएस चंद्रिका अत्री ने महुआ एसडीओ का प्रभार ग्रहण किया

रिपोर्ट प्रभंजन कुमार

महुआ 2020 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सुश्री चंद्रिका अत्री ने महुआ अनुमंडल पदाधिकारी का प्रभार ग्रहण किया। इसके पहले सुश्री अत्री दरभंगा सदर एसडीओ के पद पर कार्यरत थीं।
एसडीएम का प्रभार लेने के बाद सुश्री अत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं को पूरी पारदर्शी तरीके से क्रियान्वित कराया जाएगा। अभी लोकसभा निर्वाचन भी आ रहा है इसको लेकर अनुमंडल क्षेत्र में विधि व्यवस्था पर फोकस किया जाएगा। मेरी प्राथमिकता जन शिकायत के सरल समाधान की होगी ताकि लोगों को कार्यायलयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.