भूमि सुधार उप समाहर्ता पटना सदर कार्यालय में तबादला के बाद भी जमे हैं उच्च वर्गीय लिपिक बाबू त्रिपुरारी शरण।
भूमि सुधार उप समाहर्ता पटना सदर कार्यालय में तबादला के बाद भी जमे हैं उच्च वर्गीय लिपिक बाबू त्रिपुरारी शरण।
सूत्रों के अनुसार लगभग पांच से अधिक सालो से जमे बाबू कर रहे मनमानी। आला अधिकारी द्वारा आर्थिक अपराध एवं अनुसंधान विभाग द्वारा संपत्ति की जांच होनी चाहिए सूत्रों के अनुसार से ज्ञात हुआ है कि भूमि सुधार उप समाहर्ता पटना सदर के उच्च वर्गीय लिपिक त्रिपाठी शरण बिना पैसे के नहीं करते थे कोई भी कार्य।

पटना :भूमि सुधार उप समाहर्ता पटना सदर कार्यालय में सूत्रों के अनुसार लगभग पांच से अधिक
साल से पदस्थ बाबू अंगद की तरह पांव जमा कर आमजन के साथ मनमानी कर रहे हैं। जिसके कारण अपना कार्य कराने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शासन द्वारा किसी भी शासकीय कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी एक स्थान पर 3 वर्ष से ज्यादा अपनी सेवाएं प्रदान नहीं कर सकता, लेकिन भूमि सुधार उप समाहर्ता पटना सदर कार्यालय में पदस्थ उच्च वर्गीय लिपिक त्रिपुरारी शरण पांच वर्षों से पदस्थापना से लेकर आज तक यहीं पर पदस्थ है।
