April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

रेड क्रॉस सोसायटी सारण ने किया पल्स ऑस्सी मीटर का वितरण

*रेड क्रॉस सोसायटी सारण ने किया पल्स ऑस्सी मीटर का वितरण*

छपरा:– जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सारण के निर्देश के आलोक में रेड क्रॉस सोसायटी शाखा सारण द्वारा सदर अस्पताल के सिविल सर्जन को 280 पीस पल्स ऑस्सी मीटर दिया गया।इस पल्स ऑस्सी मीटर को सिविल सर्जन के द्वारा जिले के प्रत्येक सरकारी स्वास्थ्य उपकेंद्र एवं स्वास्थ्य संस्थानों में वितरण किया जायेगा।

शुक्रवार को सदर अस्पताल के सिविल सर्जन कार्यालय में रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव जीनत जरीना मसीह ने पल्स ऑस्सी मीटर को सिविल सर्जन को हस्तगत कराते हुए बताया कि इस उपकरण का उपयोग सुदूर ग्रामीण परिवेश के आमजन उप स्वास्थ्य केंद्र एवं सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं के माध्यम से कर सकते हैं।वितरण कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसायटी सारण के चेयरमैन डॉक्टर चंदेश्वर सिंह,कोषाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह,जिला प्रतिनिधि हरेंद्र सिंह एवं अन्य रेड क्रॉस के सदस्य उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.