दिवंगत कलिया देवी को बौद्ध रीति से दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
दिवंगत कलिया देवी को बौद्ध रीति से दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।
रिपोर्ट : राजू कुमार /राहुल कुमार, गोरौल वैशाली
वैशाली ! गोरौल , प्रखंड क्षेत्र के सोंधी मुबारक ग्राम में दिवंगत कलिया देवी की बौद्ध रीति से भावपूर्ण श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में बाह्य आडम्बर से दूर साधे समारोह में अपने महापुरुषों को श्रद्धांजलि देते हुए कालिया देवी के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।सर्व प्रथम तथागत भगवान बुद्ध,राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा फुले,शिक्षा की देवी माता सावित्री बाई फुले,संत शिरोमणि संत रविदास , संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए दिवंगत कलिया देवी को पुष्पांजलि अर्पित की गई । श्रद्धांजलि समारोह राजा कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया ,वही समारोह में राजा कुमार ,अनिल राम ,सुखदेव राम, राजेश कुमार, विपिन सहित अन्य बड़ी संख्या में महिला ,पुरुष उपस्थित थे।
