April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कैंसर दिवस पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

कैंसर दिवस पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

– महुआ में सात स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन

वैशाली। 4 फरवरी
आज विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर एस एम एफ जी इंडिया क्रेडिट कंपनी एवम बिहार वोलेंट्री हेल्थ असोसिशन के सहयोग से औलिया अध्यात्मिक अनुसंधान केन्द्र औलिया दरबार, वैशाली के द्वारा महुआ प्रखंड के महुआ मुकुंदपुर गांव में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे ग्रामीण लोगो का स्वास्थ्य जांच किया गया जिसमे वजन, बीपी, शुगर का जांच किया गया तथा आवश्यकता अनुसार दवा वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को कैंसर बीमारी से बचाव के लिया कैंसर के शुरुआती लक्षण के बारे में बताया गया तथा बताया गया की इस तरह का यदि समस्या नजर में आता है तो तुरत अपने निकट के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच कराना चाहिए। आज के कार्यक्रम में चिकित्सक अजय कुमार के द्वारा स्वास्थ्य जांच किया गया। कार्यक्रम में बिहार वोलेंट्री हेल्थ असोसियेशन के कार्यपालक निदेशक स्वपन मजूमदार उपस्थित थे। जिनके देख रेख में कार्यक्रम का संचालन हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ता सीमा कुमारी का सराहनीय योगदान रहा। औलिया अध्यात्मिक अनुसंधान केन्द्र, औलिया दरबार के राम कृष्णा के द्वारा बताया गया की महुआ प्रखंड में कुल सात शिविर का आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.