अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच चूड़ा, गुड़, साड़ी, सूट एवं कंबल का वितरण किया गया,
अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच चूड़ा, गुड़, साड़ी, सूट एवं कंबल का वितरण किया गया,
रिपोर्ट : नसीम रब्बानी, बिहार
विश्व गुरु भारत सेवा संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राम प्रसाद राऊत के नेतृत्व में डोड़वार पंचायत के डोड़वार गांव के वार्ड नंबर 17 के अग्नि पीड़ित शिवकुमार यादव, मदन यादव एवं रामाशीष यादव पीड़ित परिवारों के बीच चूड़ा, गुड़, साड़ी, सूट एवं कंबल का वितरण किया गया,23 जनवरी क़े रात घूर से आग लगने क़े कारण तीन परिवारों का लाखों रूपये का सामान जलकर नष्ट हो गया, भैस भी बुरी तरह जल गया
l विश्व गुरु भारत सेवा संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राम प्रसाद राऊत ने पीड़ित परिवारों क़े बीच राहत सामग्री वितरण के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि ट्रस्ट का एक ही सपना विश्व गुरु हो भारत अपना इस महान उद्देश्यों को लेकर इस ट्रस्ट का गठन किया गया है, मानवता की सेवा से बढ़कर इस दुनिया में कोई धर्म नहीं है, इसलिए सेवा का भाव हमेशा जारी रहेगा l हमारी अभिलाषाएं हैं कि विश्व गुरु भारत सेवा संस्थान ट्रस्ट के माध्यम से समाज में स्थाई सुख, शांति,संगठन, सद्भाव एवं विश्वास के साथ गुणों की स्थापना हेतु न्यास की स्थापना की गई है,अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच राहत वितरण में प्रमुख भूमिका निभाने बाले विश्व गुरु भारत सेवा संस्थान ट्रस्ट के सचिव बिहार कुमार,कोषाध्यक्ष अरुण कुमार साह, सदस्य अरुण कुमार सिंह एवं ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी घूरन दास जी भी उपस्थित थे l
