वीरता दिवस के रूप में मनेगी बृजनाथी सिंह की पुण्यतिथि
वीरता दिवस के रूप में मनेगी बृजनाथी सिंह की पुण्यतिथि
महुआ। रेणु सिंह
स्व बृजनाथी सिंह की 8वीं पुण्यतिथि सोमवार को यहां बोअरिया में वीरता दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है।
रविवार को जानकारी देते हुए पूर्व मुखिया कौशल किशोर सिंह ने बताया कि क्षत्रिय योद्धा बृजनाथी सिंह की पुण्यतिथि सोमवार को वीरता दिवस के रूप में बोअरिया शिव मंदिर पर मनाई जाएगी। इस मौके पर जाने-माने लोग शामिल होंगे।
