सेवानिवृत होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन महुआ। रेणु सिंह
सेवानिवृत होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन
महुआ। रेणु सिंह
यहां मध्य विद्यालय बालक के प्रधानाध्यापक को सेवानिवृत होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रविवार को यहां ओसी पैलेस सभा भवन में हुआ। जहां पर लोगों ने प्रधानाध्यापक को भावभीनी विदाई दी।
उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम किशोर प्रसाद सिन्हा की सेवा निवृत्ति पर विदाई सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन स्कूल प्रशासन द्वारा किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक अरविंद कुमार तथा संचालन श्वेता कुमारी ने किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक मो तस्लीम अंसारी की उपस्थिति में पूर्व प्रधानाध्यापक जयनाथ कुमार, सेवानिवृत शिक्षक सूर्यदेव राय, रामकिशोर राय, दरोगा राय, गंगा विशुन राय, सत्यदेव राय के अलावा स्कूल के शिक्षक मनोज श्रीवास्तव, प्रीति, रंजीता, आमोद पासवान, इश्तहार, अनवारुल, गीता कुमारी, मो तसलीम, मो बदरूजमा, श्याम नाथ आदि उपस्थित थे। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अर्चना कुमारी ने प्रधानाध्यापक राम किशोर प्रसाद सिन्हा के कार्यों की सराहना की। वही सेवानिवृत प्रधानाध्यापक श्री सिन्हा ने अपने कार्यकाल में शिक्षकों को सहभागिता निभाने के लिए आभार व्यक्त किया।
